लावालौंग। प्रतिनिधि
लावालौंग-बगरा मुख्य मार्ग में पनडुब्बियाँ आहर के पास सड़क दुर्घटना में विरेन्द्र यादव और चंदन साहु गंभीर रूप से घायल हो गए है। ग्रामीणों के अनुसार दोनो युवक प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग पंचायत के रहने वाले हैं। घायल युवकों में चंदन साहु अपके बाईक से लावालौंग से बगरा मोड़ कि ओर जा रहे थे तभी दुसरी ओर से आ रहे विरेन्द्र यादव कि बाईक के साथ टक्कर हो गई। पूछे जाने पर युवकों ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दोनों एक दूसरे को नहीं देख पाए। जिसके कारण यह दुर्घटना घटी। जिसके बाद चंदन का इलाज लावालौंग के ही निजी क्लीनिक में किया गया। वहीं वीरेंद्र को अधिक चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
ज्ञात हो कि विगत 2 दिनों से छाए घने कोहरे के कारण सड़क पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि काफी देर तक घना कोहरा छाया रहता है।