हंटरगंज के गेंजना गांव में एक वृद्ध के साथ उसके सौतेले बेटों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता 80 वर्षीय मुसिया देवी है। वही मारपीट का आरोप मुसीया देवी ने आपने सौतेले बेटे मनोज यादव, सुरेश यादव, अनुज यादव और सौतेली बहूओ पर लगाया है। मुसीया देवी ने बताया कि उनके सौतेले बेटे और बहूये उन पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर खेत में अकेला पाकर जानलेवा हमला किया। इस दौरान टांगी और लाठी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों को जुटते देख आरोपी अपनी सौतेली मां को गंभीर अवस्था में खेत में छोड़कर फरार हो गये। बीच-बचाव करने आए मुसिया देवी के बहु सबुजा देवी और पोती प्रीति कुमारी के साथ भी मारपीट किया। आरोपी सौतेले बेटे अपनी सौतेली मां पर काला जादू टोना कर मनोज यादव के 5 माह के पुत्र को मार देने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया। वही मारपीट के आरोपी सुरेश यादव ने अभी आपने दमाद की मौत का कारण भी अपनी सौतेली मां को बताते हुए मारपीट किया। पीड़िता के सगे पुत्र महावीर यादव ने इस संबंध में हंटरगंज थाना में आवेदन दिया है।