लावालौंग। प्रतिनिधि
लगातार आ रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के खबरों के बीच लावालौंग पंचायत में इन दिनों मुखिया पद के प्रत्याशियों की चर्चा जोरों पर है। कुछ लोग पुरानी मुखिया सोनी देवी के पक्षधर हैं, वहीं कुछ लोग नेमन भारती के नाम की चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच चुनावी समर में भरत राम का नाम आने से प्रत्याशियों के कान खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि भरत राम कई वर्षों तक पठन-पाठन के कार्य से जुड़े रहे हैं साथ ही एक स्कूल में कई दिनों तक शिक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे हैं। जिसके बाद से शिक्षित होने के साथ-साथ उनका एक कद्दावर समाजसेवी के रूप में भी छवि रहा है। ऐसे में अब भरतराम के चर्चा में आने के कारण बाकी प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई है
Post Views: 35