apnewsbharat

Raksha Bandhan 2021: आज राखी बांधते समय बहनें इन नियमों का रखें ध्यान, सुख-समृद्धि मिलने की है मान्यता

रक्षा बंधन का त्योहार आज यानी 22 अगस्त (रविवार) को है। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके उज्जवल भविष्य और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई रक्षा सूत्र का धर्म निभाते हुए बहन की रक्षा का वादा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, राखी बांधते समय बहन को कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। जानिए इन नियमों के बारे में-

  1. रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। इसके बाद देवी-देवताओं को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
  2. राखी के दिन चांदी, पीतल या तांबे की थाली में राखी, रोली या सिंदूर रखें।
  3. रक्षा बंधन के दिन थाल को सबसे पहले पूजा स्थल पर रखें। अब बाल गोपाल या अपने कुल देवता को राखी अर्पित करें।
  4. राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  5. राखी बंधवाते समय भाई का सिर अच्छे से ढका होना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से लंबी आयु का वरदान मिलता है और कष्टों से रक्षा होती है।
  6. राखी बांधने से पहले भाई को रोली या सिंदूर का टीका लगाना चाहिए। टीके के ऊपर अक्षत लगाना चाहिए।
  7. भाई की नजर उतारने के लिए आरती उतारनी चाहिए।
  8. भाई को दाएं हाथ में रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान ईश्वर का ध्यान लगाएं।
  9. भाई को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं।

राखी बांधने का शुभ समय

22 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से शाम 5:31 बजे के बीच कभी भी राखी बांधी जा सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *