apnewsbharat

बिहार : पंचायत चुनाव के पूर्व फंदे से झूलता मिला वार्ड सदस्य का शव, मचा हड़कंप

बिहार संवाददाता। नितेश कुमार

नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में पूर्व वार्ड सदस्य नगीना चौहान का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि मृतक नवादा जिले के भदोही पंचायत के वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य थे। साथ ही नगीना जमीन की खरीद बिक्री के कार्य से भी जुड़े थे। जानकारी के अनुसार उनका शव नगर थाना क्षेत्र के शोभिया कृषि फॉर्म के समीप आकाशदीप प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में शुक्रवार की सुबह पंखे से लटकता लटकता हुआ मिला था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक इसी थाना क्षेत्र के बेल्दरिया कामाचक गांव निवासी रामजी चौहान का पुत्र थे। मृतक के भाई धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि हमें उनके कुछ करीबियों से जानकारी मिली थी, कि वह बीमार हैं और ऑफिस में हैं। गुरुवार की रात तकरीबन नौ बजे ऑफिस पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद हम अपने घर वापस आ गए, लेकिन फिर नगीना को शुक्रवार की सुबह घर में नहीं पाकर परिवार के सदस्यों की बेचैनी बढ़ गई और हमने फिर से खोजबीन शुरू कर दिया। इस दौरान खोजबीन करते हुए पुनः प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि भाई पंखे से फांसी के फंदे से झूल रहा है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर छानबीन में जुट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *