apnewsbharat

April 19, 2025 6:06 am
[the_ad id="2162"]

CM सोरेन का पोस्टर नहीं लगने पर भड़के झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्र के हेल्थ कैंप का बहिष्कार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा खूंटी में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का बहिष्कार किया क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार इसलिए किया क्योंकि कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फोटो तक पोस्टर से गायब थी।

रांची में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गुप्ता ने कहा, हम खूंटी के स्वास्थ्य शिविर में गए, यह एक बड़ा शिविर था जो केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था। देश में एक संघीय ढांचा है लेकिन उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर तक नहीं लगाई, यह राजनीति है। इसी वजह से मैंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा थे। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[espro-slider id=28419]