apnewsbharat

खेलो झारखंड के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

लावालौंग। प्रतिनिधि

खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रमुख मनीषा देवी व मुखिया नेमन भारती नें सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट एवं भाला फेंक में स्कूली विद्यार्थियों को कला प्रदर्शन करने का मौका दिया गया। पूर्व में पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इसके बाद प्रखंड स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है। मौके पर मंच संचालन का कार्य शिक्षक बिनोद कुमार यादव एवं अशोक कुमार पासवान नें किया। वहीं निर्णायक मंडली में अशोक कुमार पासवान के साथ-साथ श्यामजी यादव, संतोष कुमार राय, सुमंत कुमार एवं चिंतामण साहू नें अहम भूमिका निभाई। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीओ ईश्वर राम, रजत उपाध्याय, सकलदेव सिंह, सभी बीआरपी, सीआरपी एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भी अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *