www.apnewsbharat.in
झारखंड की 81 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले) और एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, आजसू और लोजपा (आर) आमने-सामने है। सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी? चाणक्य एग्जिट पोल और Peoples Pulse के अनुसार झारखंड में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है।
झारखंड में एनडीए की सरकार-चाणक्य एग्जिट पोल
चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महागठबंधन को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 41 विधानसभा सीटों की जरूरत है।
झारखंड में एनडीए को 44-53 सीटें-Peoples Pulse
Peoples Pulse की मानें तो झारखंड में एनडीए को 44-53 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 25-37 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं।