apnewsbharat

बान्दू में हुआ दुर्गा पूजा समिति का गठन

लावालौंग। प्रतिनिधि
प्रखण्ड क्षेत्र स्थित बान्दू गांव में शनिवार को दूर्गा मंडप परीसर में बैठक कर दुर्गा पूजा समिती का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उगन साहु ने किया। बैठक में सर्वसम्मती से उगन साहु को अध्यक्ष, डेगन साहु को सचिव, संजय साहु को कोषाध्यक्ष, आदित्य साहु को उपाध्यक्ष और विजय ठाकुर को उपसचिव बनाया गया। साथ ही कुंवर साहु और गजाधर साहु को संरक्षक के रूप में स्वीकार कर समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया। बैठक में प्रदीप साहु, प्रमोद साहु और उमेश कुमार साहु सहित सैकड़ो ग्रामिण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *