apnewsbharat

मॉडल कॉलेज चतरा में ऑनलाइन कक्षा आयोजित

चतरा। प्रतिनिधि
वालथम अमेरिका के जाने माने प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक डॉ० शंकराचार्य जी के द्वारा अमेरिका से मध्य रात्रि में मॉडल कॉलेज, चतरा में दिनांक 21.02.2026 को पूवार्हन 10:30 बजे से ऑनलाइन अन्र्तराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में मॉडल कॉलेज, चतरा, महिला महाविद्यालय, चतरा, अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विज्ञान विषय के सभी शिक्षक एवं बड़ी सख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस ऑनलाइन कक्षा कि शुरुआत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के माननीय कुलपति प्रो० डॉ० चन्द्रभूषण शर्मा के संबोधन एवं उत्साहवर्द्धक शब्दों से हुआ। कुलपति महोदय के द्वारा डॉ० शंकराचार्य जी का परिचय एवं स्वागत किया गया साथ ही इन्होनें बताया कि ये अमेरिका में वैज्ञानिक है और अत्यंत व्यस्त रहते है फिर भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर चतरा जैसे पिछड़े हुए जिले के मॉडल कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान देने के लिए अपनी सहमति दी इसके लिए डॉ० शंकराचार्य जी को कोटि कोटि धन्यवाद दिया। साथ ही मॉडल कॉलेज, चतरा के प्राचार्य, छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय कर्मियों को भी इस कक्षा के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामना दी।
डॉ० शंकराचार्य जी द्वारा ऑनलाइन छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया गया जिसमें इन्होने विज्ञान विशेषतः Boany and Zoology विषय की पढ़ाई कैसे करें, कहाँ से करे और सूचना एवं प्रोद्यौगिकी के माध्यम से इसका उपयोग कैसे करे इसके बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया एवं समझाया गया खासकर कृत्रिम बुद्धिमता (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल कैसे किया जाए। इन्होने बताया कि अपने कैरियर के प्रति सजग रहे एवं ध्यान पूर्वक विषय का चयन करे तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्पष्ट एवं इमानदार जुनुन के साथ आगे बढे। साथ ही इन्होने बताया कि भारत और अमेरिका की ज्ञान तथा तकनीक में 25 वर्ष का अंतर है। अमेरिका हमसे 25 वर्ष आगे की सोचता है इसलिये इस समय अंतराल को पाटना अति आवश्यक है। इन्होनें नया दौर, नई पीढ़ी, नई उर्जा एवं नये विश्वास पर बल दिया। पुरे व्याख्यान के दौरान बीच-बीच में उनके द्वारा प्रश्नोत्तरी भी किया गया साथ ही ऋषि केशरी, आरती कुमारी, मंतशा प्रवीण, नीलिमा कुमारी एवं कई छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का निवारण बहुत ही सरल एवं सहज तरीके से किया गया। अंत में इनके द्वारा छात्र-छात्राओं के कैरियर से संबंधित जिज्ञासाओं का निवारण भी किया गया। अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने डॉ० शंकराचार्य जी, कुलपति महोदय, महिला महाविद्यालय की शिक्षिका शोभा कुजूर, मॉडल कॉलेज की डॉ० ऋचा गोयल, अन्नदा कॉलेज के शिक्षक डॉ० आकाश गोरायः एवं सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि चतरा जैसे पिछड़े क्षेत्र में जहाँ शिक्षक का अभाव है वहाँ इस प्रकार कि शैक्षणिक क्रांति की शुरूआत माननीय कुलपति प्रो० डॉ० चन्द्रभूषण शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सफल नेतृत्व से ही सभव हो सका है और इस प्रकार कि नई सोच एवं नई पहल इनके दुरदर्शिता का ही परिणाम है जिसकी जिनती भी प्रशसा कि जाए वो कम होगी। प्राचार्य ने कहा कि इस ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये आगे और अन्य विषयों कि कक्षाएँ तथा व्याख्यान देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित किए जायेगें जो और भी उत्कृष्ट होगें। इस तरह के ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-छात्राए लाभान्वित हो सकेगें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में तकनीकि सहायक के रूप में प्रवीर कुमार सिंह एवं शशि मित्तल ने तथा अंकज सिन्हा, बजरंग कुमार सहित अन्य सभी महाविद्यालय कर्मियों ने अपना अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *