apnewsbharat

अंधविश्वास में गई महिला की जान

हंटरगंज के कर्मा पंचायत के रक्शी गांव के लालदेव भुईयां की पत्नी रुनिया देवी की मौत सोमवार की देर से शाम सर्पदंश से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शिव चर्चा में शामिल होने के लिए रुनिया देवी जा रही थी। इसी दौरान एक विषैला सांप उसके पुराने घर से निकला। जिसके बाद उक्त महिला ने सांप को भगवान शिव का दूत समझकर उसे पकड़ ली और अपने गले में लपेट ली और उसका पूजा पाठ करने लगी। सांप के साथ घंटो शिव चर्चा एवं भजन कीर्तन करती रही। इस दौरान लोग ढोल बजा के पर झूमते रहें। इसी दौरान सर्प ने उस महिला को शरीर के कई जगहों पर काट लिया। जिसके बाद भी महिला शिव चर्चा में मग्न रही। भक्ति की धुन में महिला रमी रही।शरीर में बीस का असर बढ़ता गया। अचानक जब महिला बेहोश हो गई। उसके बाद भी परिजन महिला को डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाने के जगह झाड़-फूंक के लिए कई जगहों पर लेकर दौड़ते रहें। इस दौरान झाड़-फूंक में महिला की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंधविश्वास में महिला की जान चली गई। सांप को भगवान शिव का दूत समझना महिला के जान पर भारी पड़ गया। शिव चर्चा में शामिल लोग इस भ्रम में थे कि इस सांप से किसी कोई नुकशान नही होगा। भी काटने के बाद नुकसान नही होगा। जब तक लोग अंशविश्वास से बाहर निकलते महिला श्मशान घाट पहुच चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *