apnewsbharat

April 19, 2025 5:51 am
[the_ad id="2162"]

झारखंडः एक दिन की नरमी के बाद फिर संक्रमण तेज, जज और मंत्री हुए पॉजिटिव, सूबे में 4482 केस

कोरोना संक्रमण ने रविवार को थोड़ी नरमी दिखाई ,लेकिन फिर 24 घंटे बाद आयी रिपोर्ट थोड़ी परेशान करने वाली रही। सोमवार को रांची में नए संक्रमितों का आंकड़ा 15 सौ को पार कर 1537 पर पहुंच गया। वहीं सूबे में यह आंकड़ा 4482 पर रहा। बोकारो और कोडरमा से एक- एक मरीज की मौत भी हुई है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले चार दिनों में सबसे कम रहा।

सात जनवरी को राज्य में नए केस 5153 और मौत की संख्या आठ थी। 8 को नए मरीज 5081 थे और तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं 9 जनवरी को छह मौत थी पर नए मरीजों की संख्या दो दिनों की तुलना में कम 3444 थी। ये आंकड़े परेशान करते दिखते हैं पर राहत देने वाली खबर है कि झारखंड में कोरोना की मृत्यु दर 1.41 घटकर 1.35 पर पहुंच गई है। 6 जनवरी को राज्य में संक्रमित 3704 थे, उस दिन चार की मौत हुई थी। 5 को नए संक्रमित 3553 थे पर कोई मौत नहीं हुई थी।

सोमवार को सबसे ज्यादा रांची में 1537 मरीज मिले। दूसरे स्थान पर जमशेदपुर रहा जहां 923 संक्रमितों की पहचान हुई। रामगढ़ में 232 नए मरीज मिले हैं।

शेष जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से कम है।

पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर हुए संक्रमित

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उधर, सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

दस जिलों में सौ से ज्यादा नए मरीज

रांची 1537

जमशेदपुर 923

रामगढ़ 232

बोकारो में 194

चाईबासा 189

देवघर 173

दुमका 151

हजारीबाग 129

पलामू 109

धनबाद 104

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[espro-slider id=28419]