चतरा। पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहें तत्कालीन बीडीओ देवराम भगत को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। देवराम भगत पर प्रतापपुर थाना में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 75/2012 के तहत धारा 420,406 का मामला दर्ज है। इस मामले के संबंध में प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की कांड संख्या 75/2012 में प्रतापपुर थाना में 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें 26 लोग अभि तक कानूनी प्रकिया के तहत या तो बेल पर हैं या कुछ लोग अभी भी जेल है। उसी कड़ी में प्रतापपुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ देवराम भगत 10 वर्षों से फरार चल रहे थे। उन्हें प्रतापपुर थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। इनके अलावा 12 अन्य लोग अभी भी फरार चल रहें हैं। बाकी लोगों के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।