apnewsbharat

थाना परिसर में की गई बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

लावालौंग। प्रतिनिधि
थाना क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण के लिए बुधवार को थाना प्रभारी नंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश मे निर्मित वर्तमान माहौल के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई और क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब को जीवित रखने पर सार्थक निर्णय लिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि देश के वर्तमान माहौल के बारे में सभी जानते हैं। शांतिपूर्ण माहौल के लिए एक दूसरे का सम्मान करें। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। अफवाह फैलाने में सोशल मीडिया सबसे घातक हथियार है। अतः बिना सत्यता जाने कोई भी सामग्री पोस्ट न करें। अपने संपर्क वालों को भी समझाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी घटना होती है उसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दें। प्रशासन उस पर तत्काल कार्रवाई करेगी। लेकिन कोई भी कानून को अपने हाथ में न लें। उन्मादी-उपद्रवी किस्म के लोगों को समाज के लोग नज़र रखें।

मुखिया नेमन भुइंया ने कहा कि लोग काफी समझदार हैं और प्रशासन की पूरी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों का साथ न दें। उनका मनोबल न बढ़ाएं। कुछ घटना होती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। वहीं वरिष्ठ नेता सरयु यादव ने सामाजिक एकता और सद्भावना को मजबूत करने पर बल दिया। मौके पर एएसआई भोलानाथ प्रमाणिक, सफ़िक अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष छोटू सिंह भोक्ता, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सरयू यादव, उप प्रमुख महबूब खान, मुखिया सुग्गी देवी, उप मुखिया मुकेश यादव, भोला राम, श्रवन रजक, संतोष साहू, मोहम्मद हसीब, राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र ठाकुर, अमेरिका यादव और मोहम्मद इरफान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *