apnewsbharat

चतरा: 50 पेटी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

वशिष्ठ नगर पुलिस को पिछले 2 दिनों के अंदर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। 155 पेटी शराब बरामदगी के 24 घंटे बाद हैं 50 पेटी शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अव्वल मोहल्ला चतरा के मोहम्मद अमीर अंसारी, सदर थाना क्षेत्र के पटेर गांव के राजू यादव, चतरा अव्वल मोहल्ला के मोहम्मद सद्दाम और नौशाद शामिल है। सोमवार की देर शाम वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोल्डीहा पिकेट पर स्थापित सीआरपीएफ के जवान और झारखंड पुलिस के एएसआई चंद्रमौलेश्वर कुमार के संयुक्त अभियान में शराब बरामदगी की कार्रवाई की गई। जोल्डीहा पिकेट के समीप सलवत फुटबॉल मैदान के समीप सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया था। इसी दौरान राजपुर की ओर से एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट को आते हुए देखा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक कर उसकी तलाशी लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 50 पेटी देसी शराब बरामद किया गया। दोनों वाहनों के चालकों के द्वारा वाहन का किसी प्रकार का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जप्त शराब तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। दोनों वाहनों में सवार 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में वशिष्ठ नगर थाना में डीएसपी केदार राम के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस के द्वारा की गई। कार्रवाई की जानकारी दी गई। डीएसपी और वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी से जुड़े सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *