apnewsbharat

चतरा : सेवा ही समर्पण के कार्यक्रम में भाजयुमो नें किया रक्तदान शिविर का आयोजन

लावालौंग। प्रतिनिधि
भाजयुमो लावालौंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस एवं बीस वर्षों का प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस विषय की जानकारी देते भाजपा मिडिया प्रभारी खगेश्वर साहु नें बताया कि भाजपा के द्वारा सेवा ही समर्पण अभियान पुरे देश भर में चलाया जा रहा है। इस बावत युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक केशरी के नेतृत्व में लावालौंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 62 यूनिट रक्त किया गया। मौके पर रक्तदाताओं को सुनील इंटर प्राइजेज के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल वितरण का कार्य विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह एवं अमित चौबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिमरिया चिकित्सा प्रभारी डॉ भूषण राणा, लैब टेक्निस्यन संतोष कुमार, एएनएम जयंती तिर्की, सुप्रिया कुमारी, भाजयुमो जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि पवन सिंह, महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि चुरामन साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर, भाजयुमो उपाध्यक्ष अनिल साहू, उदय साहू, बीरबल साहू, रंजीत साहू, गुड्डू साहू, प्रदुमन् केशरी और पप्पू कुमार समेत कई अन्य लोगों नें अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *