लावालौंग। भाजपा के लावालौंग मंडल ने शनिवार को झारखण्ड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड सरकार की कार्य प्रणाली और विफलता, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी व बढ़ते आपराधिक घटनाओं जैसे अहम मुद्दों पर मानव श़ृंखला बनाकर विरोध किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शंकर साहु ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह उपस्थित थे। इस दौरान श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की हेमन्त सरकार ने अपने कार्यकाल मे राज्य कि जनता को ठगने का कार्य किया है। चुनाव जीतने के लिए उन्होंने प्रतिवर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। साथ ही उन्होंने बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता के रूप मे पांच हजार रूपये प्रतिमाह देने का वादा किया। लेकिन मुख्यमंत्री बनते उन्होंने अपने सभी वादे भुला दिया। मिडिया प्रभारी खगेश्वर साहु ने कहा कि हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। इस सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर लूट तंत्र हावी रहा है। कार्यक्रम के बाद मुख्य वक्ता के नेतृत्व में हेमंत सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम बीडीओ अमित कुमार को ज्ञापन सौपा गया। मौके पर मंडल महामंत्री बिहारी कुमार भारती, भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी, बैजनाथ साहू, भोला साहू, भाजयुमो जिला मंत्री पवन सिंह, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विकास सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति, एससी मोर्चा अध्यक्ष विरोधी गंझु, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष जफरूद्दीन अंसारी और महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित थे।